शिक्षकों के विवाद से विद्यालय बना रणक्षेत्र जमकर करने लगे मारपीट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर के बरारी स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के ऊपर छात्रों ने बादशालु की वह पिटाई करने का आरोप लगाया है छात्रों का कहना है कि हम लोगों को प्रभारी प्राचार्य जय नंदन चौधरी बेवजह मारपीट करते हैं साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी बच्चों ने आरोप लगाया है।

वही इस मामले को लेकर जब प्रभारी प्राचार्य जैन नंदन चौधरी से पूछा गया तब उन्होंने अपने सफाई में कहा कि मैं विगत 15 वर्षों से इस विद्यालय में कार्य कर रहा हूं अभी तक मेरे ऊपर किसी ने कोई आप नहीं लगाया है मैं साफ छवि से बच्चों को पढ़ाता हूं मैं बीमार रहता हूं मुझे पैरालिसिस हो गया है।

फिर भी मैं विद्यालय में जब आता हूं तो मैं बच्चों के प्रति काफी सजग रहता हूं लेकिन बच्चे इस तरह से क्यों कह रहे हैं मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा हो सकता है अभिभावक के कहने पर शिकायत कर रहे हो वही ग्रीष्मावकाश का आज अंतिम कक्षा चल ही रहा था तभी विद्यालय के शिक्षक और कुछ बाहरी लोगों में बहस हो गई यह बहस हाथापाई पर उतर गया जिसमें दो लोग घायल भी हो गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालांकि इसकी सूचना स्थानीय बरारी थाना को नहीं दी गई है लेकिन माहौल काफी तनावपूर्ण है वही सहायक शिक्षिका बिस्मिल्लाह खातून ने बताया कि अक्सर प्रभारी प्राचार्य जैन नंदन चौधरी बच्चों को बेवजह पीटते रहते हैं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं साथ ही बच्चे रहीम अली व उसके दोस्तों ने भी यह शिकायत की है अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article