अररिया में सीमांचल युवा जागरण मोर्चा की बैठक, नगर परिषद चुनाव के प्रत्याशी की नाम की हुई घोषणा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अररिया में पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत सामाजिक संगठन सीमांचल युवा जागरण मोर्चा (अररिया) की बैठक हुई। बैठक का आयोजन मोर्चा नगर कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के संस्थापक सह अध्यक्ष गगन कुमार झा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि मोर्चा 2002 से अररिया जिला की जन समस्याओं के लिए आवाज उठाती आ रही है। हमेशा जन समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रही है। जिले की समस्या को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन, घेराव, भूख हड़ताल जैसे कई बड़े आंदोलन किए हैं। चाहे स्कूल कॉलेज में छात्रों की समस्या हो या जिले में जलजमाव की समस्या हो, नाली सड़क की समस्या हो, बस पड़ाव, टैंपू पड़ाव की समस्या हो, शवदाह गृह का मुद्दा हो, शिक्षक नियोजन में धांधली से लेकर गैस की काला बाजारि पर अंकुश लगाने जैसे जिले के कई मुद्दों को लेकर मोर्चा ने संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी।

बैठक में उपस्थित मोर्चा के संरक्षक विकाश प्रकाश, मोर्चा संयोजक संबोधित करते हुए मोर्चा संस्थापक सह अध्यक्ष गगन कुमार झा ने नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीमांचल युवा जागरण मोर्चा के प्रत्याशी मोर्चा के संयोजक शंकर ओझा होंगे। मोर्चा अध्यक्ष ने आगे कहा कि नगर परिषद चुनाव मोर्चा पूरे दमखम से अररिया नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर लड़ेगी। साथ ही वार्ड स्तर पर भी चुनाव लड़ने की प्रक्रिया चल रही है।  नाम की घोषणा होते ही मोर्चा सदस्यों ने शंकर ओझा को माला पहनाकर सभी ने बधाई दी। साथ ही शंकर ओझा के नाम की घोषणा होते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अररिया आर एस नगर वासियों ने मोर्चा प्रत्याशी के नाम की घोषणा का स्वागत किया।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

Share This Article