भागलपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध में ससुर की हत्या, बहू समेत 4 गिरफ्तार

Love, conspiracy, and blood—a relationship's horrific end

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में 21 अप्रैल की रात हुई प्रकाश मंडल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड के पीछे अवैध प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। नवगछिया एसपी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह पूरी वारदात एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई थी।
धीरे-धीरे तनाव बढ़ता गया
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की छोटी बहू सुषमा कुमारी का गांव के ही संजीव कुमार के साथ प्रेम संबंध था। करीब एक माह पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था, जिसके बाद गांव में पंचायत कर मामला शांत कराया गया था। लेकिन यह रिश्ता खत्म नहीं हुआ और धीरे-धीरे तनाव बढ़ता गया। इसी रंजिश और पारिवारिक दबाव के बीच 21 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने घर में घुसकर प्रकाश मंडल को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निखिल कुमार, दिवाकर कुमार और मृतक की छोटी बहू सुषमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दिवाकर के घर से हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा, दो गोली और एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात प्रेम प्रसंग और पारिवारिक “इज्जत” के विवाद में अंजाम दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।
भागलपुर शयामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article