जगदीशपुर नया टोला मोड़ पर मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

दिनारा जाने के दौरान जगदीशपुर में रुके मंत्री दीपक प्रकाश, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का जगदीशपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पटना से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिनारा जाते समय मंत्री का काफिला जगदीशपुर नया टोला मोड़ पहुंचा, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मंत्री दीपक प्रकाश को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जन विकास क्रांति कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह
स्वागत के बाद मंत्री दीपक प्रकाश जगदीशपुर स्थित जन विकास क्रांति कार्यालय पहुंचे। यहां संगठन के महासचिव हिमराज सिंह ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। । मंत्री ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा, शत्रुघ्न सिंह कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, मुमताज वारसी, जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष मुलायम कुमार, हिमराज सिंह, सुनील, लता कुशवाहा, स्नेहा सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वागत में जमकर नारेबाजी की।
आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article