News PR Live
आवाज जनता की

शुभम की मां ने शेयर की कई बातें : कटिहार के शुभम कुमार UPSC के टॉपर, बेटे की सफलता से गदगद हुई मां, बताई ये बात

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में बिहार और झारखंड का दबदबा रहा । टॉप-10 में बिहार को तीन जबकि झारखंड से 2 लोग शामिल हैं। बिहार के शुभम कुमार ने इस परीक्षा में टॉप किया है तो झारखंड के यश जलुका चौथे स्थान पर रहे। देश में सर्वोच्च स्थान पानेवाले शुभम कुमार कटिहार जिले के कदवां के रहनेवाले हैं। फिलहाल पुणे में इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विसेज की ट्रेनिंग कर रहे हैं। पिछले साल यूपीएससी की परीक्षा में शुभम को 290 रैंक आया था जिसके बाद वह इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विसेज सेवा के लिए चुने गए और फिलहाल पुणे में उनका ट्रेनिंग चल रहा है। इस बार उनका तीसरा अटेम्पट था।

UPSC में देश में सर्वोच्च स्थान लाने के बाद कटिहार में सुभम कुमार के गांव में आतिशबाजी

पैतृक गांव में जश्न का माहौल : यूपीएससी में टॉप करने के बाद शुभम के घर में उनके परिवार के लोगों को बधाई देने का ताता लगा हुआ है। परिवार में उनके पिता, माता, एक बहन हैं। सभी कटिहार में ही रहते हैं। शुभम के पिता उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कदवा प्रखंड के कुम्हरी गांव में उनके घर में जश्न का माहौल है। शुभम के पिता देवानंद सिंह उत्तरी बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं, जबकि मां हाउस वाइफ है। उनकी एक बहन पहले से ही इंदौर में उच्च पद पर है।

UPSC के टॉपर कटिहार के शुभम कुमार के बचपन की तस्वीर

बचपन से ही मेधावी रहा है : साल 2019 में भी यूपीएससी में 290 रैंक लाने के बाद सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक के तकनीकी डिग्री वाले शुभम फिलहाल इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस पुणे में पदस्थापित है। शुभम के प्राम्भिक शिक्षा के बारे में उनके पिता ने बताया कि कक्षा 6 से 10 तक उनकी पढ़ाई विद्या विहार परोड़ा में हुआ है और बचपन से ही वह बहुत मेधावी रहा है, अपने गांव के आवास में संयुक्त परिवार में रहने वाले शुभम के आवास पर उनके इस उपलब्धि पर परिजनों के साथ साथ पूरा गांव में जश्न का माहौल है।

UPSC के टॉपर रहे कटिहार के शुभम कुमार अपनी दादी और बहन के साथ, मां ने शेयर की तस्वीर

- Sponsored -

- Sponsored -

बेटे की सफलता से मां गदगद, कई बातें शेयर कीं : माँ पूनम देवी भी बेटे की सफलता से गदगद हैं और कई बातें शेयर कीं। मां ने कहा कि इसके दादी और दादा का हमेशा मन था कि शुभम अधिकारी बने और पूछती रहती थीं। उन्होंने कहा कि शुभम बचपन से ही पढ़ने में मेधावी और टॉपर रहा है। जबसे होश संभाला तबसे आईएएस बनने की बात कह रहा था। मां ने कहा कि बचपन से ही शांत और मेधावी था और क्लास 6 के बाद इसने पढ़ाई पटना में किया फिर 10वीं विद्या बिहार से किया। मां ने तो यहां तक कहा कि बेटे को पोटली नहीं बल्कि कलेवा यानि रक्षा सूत्र बांध कर दिया था।

यूपीएससी में देश में सर्वोच्च स्थान पाने वाले कटिहार के शुभम कुमार के परिवार वालें

तीसरे प्रयास में देश में सर्वोच्च स्थान : शुभम सिविल इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई उन्होंने आईआईटी मुंबई से 2018 में पूरी की थी। उसके बाद वो सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गये थे। 2018 में वो सफल नहीं हो पाये थे। 2019 में उन्होंने दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा दी जिसमें उन्हें 290 रैंक आया और फिर बाय इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस सेवा के लिए चुने गए। 2020 की परीक्षा में वो देश में टॉप पर रहें। मेंस की परीक्षा में एंथ्रोपोलॉजी ऑप्शनल विषय था।

अपने ही राज्य में सेवा देना चाहते हैं : शुभम ने दसवीं विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल पूर्णिया से पास किया और 12वीं चिन्मया विद्यालय बोकारो से पास किया। शुभम ने 2018 में आईआईटी मुंबई से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। शुभम ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म करने के बाद परिवार वालों से उन्होंने बातचीत की और फिर सभी ने उन्हें यूपीएससी की तैयारी करने के लिए कहा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी नहीं की और अपना ध्यान पूरी तरीके से यूपीएससी की पढ़ाई पर ही केंद्रित रखा। अब आईएएस बनने के बाद वह लोगों के लिए काम करना चाहते हैं और समाज के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं। शुभम ने बताया कि वह चाहते हैं कि उन्हें बिहार कैडर मिले ताकि वह अपने राज्य में ही अपनी सेवाएं दे।

नीतीश कुमार की वजह से बदली तस्वीर : शुभम का मानना है कि नीतीश कुमार के शासनकाल में पिछले 15 सालों में बिहार की तस्वीर बदल गई है। और खासकर कानून और व्यवस्था की स्थिति बहुत सुधरी है। उन्होंने कहा कि बिहार हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और युवाओं के लिए यहां पर काफी अवसर है। 20 साल पहले उन्होंने देखा था कैसे गांव में केवल कच्चा मकान हुआ करते थे मगर अब पक्के मकान भी गांव में बन गए हैं। शुभम ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.