सिंगर बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, कौन हैं नई दुल्हन? पंजाबी सिनेमा से है गहरा नाता

Asha Rai
बादशाह की दूसरी शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। (Photo:Social Media)

NEWS PR डेस्क: मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह की दूसरी शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरें हैं कि उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी से शादी कर ली है। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे मामला अभी भी सस्पेंस में बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि ये शादी की हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने शेयर की थीं, जिनके कैप्शन में लिखा था—“भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।” इसके बाद से ही शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी पिछले करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जहां से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। संगीत और फिल्मों में समान रुचि ने भी दोनों को करीब लाने में अहम भूमिका निभाई।

ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने 2013 में फिल्म “जट्ट बॉयज पुत जट्टन दे” से अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद वह “हैप्पी गो लकी”, “मेरे यार कमीने” और “अरदास” जैसी फिल्मों में नजर आईं। साल 2018 में उन्होंने फिल्म “नवाबजादे” से बॉलीवुड में भी कदम रखा।

वहीं, बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, लेकिन साल 2020 में दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी भी है, जिसकी परवरिश वे मिलकर कर रहे हैं।

फिलहाल, इस कथित शादी को लेकर न तो बादशाह और न ही ईशा रिखी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में फैंस को अब इस खबर की पुष्टि का इंतजार है, जबकि सोशल मीडिया पर यह चर्चा लगातार तेज होती जा रही है।

बताया जा रहा है कि 1993 में चंडीगढ़ में जन्मी ईशा रिखी उम्र में बादशाह से करीब 8 साल छोटी हैं। दोनों को कई बार इवेंट्स में साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते की खबरें पहले भी सुर्खियों में रही हैं।

Share This Article