नारी शक्ति समाज और राष्ट्र की असली ताकत: NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने देश की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति भी हैं।

पूजा श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि हर महिला अपने साहस, मेहनत और प्रतिभा से समाज में नई मिसाल कायम कर रही है। महिलाओं की अटूट क्षमता, संघर्ष और उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं।

उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान, उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों को अभिनंदन करने का अवसर है। साथ ही समाज में महिलाओं को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान देने के संकल्प को और मजबूत करने का भी दिन है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR की CEO ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी को मिलकर ऐसा समाज बनाना चाहिए, जहां हर महिला सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर महसूस करे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article