News PR Live
आवाज जनता की

वैशाली के बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे समाजसेवी, रहने से लेकर खाने की व्यवस्था का इंतजाम

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में बाढ़ के कारण कई जिलों के लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं। वहीं वैशाली और लालगंज प्रखंड में यश तुफान के बाद गंडक और वाया नदी का बांध टूट जाने से भीषण तबाही का मंजर देखा गया। जिसके कारण वहां के ग्रामीण भुखमरी का दंश झेल रहे हैं। वहीं वैशाली के लालगंज और प्रखंड में बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच पूर्व राजपाल निखिल कुमार के भतीजे लालगंज से रह चुके कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कुमार का ओर से बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री दी जा रही।

सभी गांव के लोगों को खाने से लेकर रहने तक कि व्यवस्था उनके द्वारा की जा रही है। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान भी वैशाली के बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलकर उनके दुख दर्द सुन रहे हैं। वह लगातार पंचायत का दौरा कर आम जनता को उनकी समस्या से निजात दिला रहे है।

- Sponsored -

- Sponsored -

लालगंज प्रखंड के पुरण्टांड पंचायत के ग्रामीण जनता के बीच जल जमाव से लेकर भुखमरी तक की समस्या का जाप पार्टी कोषाध्यक्ष द्वारा निदान करवाया जा रहा है। इस दौरान अनिल पासवान ने बताया कि पंचायतो में जनप्रतिनिधि की उदासीनता और प्रखंड पदाधिकारी के कारण यह दंस झेलना पड़ रहा है।

वैशाली से नागमणि की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.