NEWS PR डेस्क : राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दो अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अधिकारियों में भूमि संरक्षण विभाग के सहायक निदेशक रवि शंकर राम और अभियंत्रण विशेषज्ञ अंजनी कुमार शामिल हैं। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लंबित बिल पास कराने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी। इससे परेशान पीड़ित ने स्पेशल विजिलेंस यूनिट में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत की सत्यता जांचने के बाद एसवीयू की टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की और दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।