आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कुशवाहा समाज को एकजुट करने का उद्देश्य।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कुशवाहा समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से दीपनगर पुलपर इलाके में तीन फरवरी को अमर शहीद जगदेव प्रसाद जयंती उत्सव कुशवाहा सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन होने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री बनाने के बाद सम्राट चौधरी का यह पहला नालंदा दौरा होगा।इसके अलावे बिहार शरीफ के भाजपा विधायक डॉक्टर सुनील रत्नेश कुशवाहा पिंकी कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में 31 घोड़े और ढोल नगाड़े से उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुशवाहा ने बताया की नालंदा समेत राज्य में कुशवाहा की पर्याप्त आबादी के बावजूद सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक हिस्सेदारी नगण्य है। उन्होंने कहा कि हमारे इलाके का एकमात्र भाजपा विधायक जो कुशवाहा समाज से आते हैं लगातार पांच बार विधानसभा चुनाव जीतने के बावजूद अभी तक उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग समाज के तीस हजार से अधिक लोगों को आने की संभावना है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article