बिहार कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज जायेंगे दिल्ली

15 अप्रैल को शपथ लेने के बाद से सम्राट चौधरी लगातार सक्रिय हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनकी कैबिनेट में किन चेहरों को जगह मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला काफी हद तक भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति पर निर्भर करेगा।

Amit Singh
बिहार कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज जायेंगे दिल्ली

NEWS PR डेस्क: पतन, 02 मई. बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अचानक दिल्ली दौरे की खबरों ने सियासी चर्चाओं को और गर्म कर दिया है। माना जा रहा है कि इस दौरान वे पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे, जहां राज्य में प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार पर अहम चर्चा हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शाम ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली जाने वाले हैं।

बिहार कैबिनेट विस्तार: नीतीश कुमार से मिले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

शनिवार को सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से उनके नए आवास पर मुलाकात की। 7 सर्कुलर रोड स्थित इस आवास में हुई बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इसे संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

15 अप्रैल को शपथ लेने के बाद से सम्राट चौधरी लगातार सक्रिय हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनकी कैबिनेट में किन चेहरों को जगह मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला काफी हद तक भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति पर निर्भर करेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बिहार में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन सभी पद एक साथ भरे जाने की संभावना कम है। पहले की तरह कुछ पद खाली रखे जा सकते हैं, ताकि भविष्य की राजनीतिक जरूरतों के हिसाब से संतुलन बनाया जा सके।

यह भी चर्चा है कि पुराने फॉर्मूले के तहत जनता दल (यूनाइटेड) को संख्या और अहम विभागों में प्राथमिकता मिल सकती है। संभावित तौर पर बीजेपी के 14 और जेडीयू के 15 मंत्रियों को जगह मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

फिलहाल, आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन यह साफ है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Share This Article