स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026: खेल को बढ़ावा देने में बिहार बना देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 13 मार्च 2026: खेल के क्षेत्र में बिहार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बिहार को प्रतिष्ठित ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने ग्रहण किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स स्टार खेल जगत की एक प्रतिष्ठित पत्रिका है, जिसे वह बचपन से पढ़ती आ रही हैं और हर खिलाड़ी का सपना होता है कि उसकी उपलब्धियों का उल्लेख इस पत्रिका में हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य में खेल अधोसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों का ही परिणाम है कि बिहार की छवि खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रही है।

वहीं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ पुरस्कार के लिए बिहार का चयन देश की जानी-मानी राष्ट्रीय जूरी ने किया। इस जूरी की अध्यक्षता महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने की, जबकि इसमें ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद, निशानेबाज अंजलि भागवत, बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट और खेल प्रशासक एम.एम. सोमैया जैसे प्रतिष्ठित खेल व्यक्तित्व शामिल थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार पूरे बिहार के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल से जुड़े सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राज्य सरकार और खेल प्राधिकरण भविष्य में भी खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखेंगे।

इस सम्मान के साथ बिहार ने खेल विकास के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वर्षों में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर और अधिक उपलब्धियां हासिल करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article