पटना में लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजकीय समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: पटना, आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

पटना के शास्त्रीनगर पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शास्त्रीनगर पार्क में स्थापित स्व० लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद डॉ० राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व० लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Share This Article