News PR Live
आवाज जनता की

बिहार के कृषि मंत्री का बयान, जो बाढ़ की वजह से फसल नहीं लगा पाये हैं, वैसे किसानों को भी मिलेगा मुआवजा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार में बाढ़ से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इससे पीड़ित किसानों को मुआवजा भी दिया जायेगा। सरकार बाढ़ प्रभावित सभी इलाकों में सर्वे करा रही है, जिससे फसल नुकसान का अनुमान लगेगा और उसी के अनुसार किसानों को मुआवजा राशि भी दिया जायेगा । साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अभी सर्वे का पूरा रिपोर्ट नहीं आ पाया है। कुछ इलाके के खेतों में अभी भी बाढ़ का पानी है, इस वजह से अभी पूरा रिपोर्ट तैयार करना संभव नहीं है। अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार वैसे किसानों को भी सहायता राशि देगी, जिन्होंने बाढ़ के कारण फसल नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति के अनुसार बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण फसल ना लगाने वाले किसानों को भी सरकार सहायता राशि देगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.