कोचिंग बंद करो! पटना के गुरु रहमान को सरेआम जान से मारने की धमकी, पिस्टल के साथ CCTV में कैद आरोपी

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला पटना के मशहूर शिक्षक और ‘अदम्य अदिति गुरुकुल’ के संचालक गुरु एम रहमान को सरेआम गोली मारने की धमकी से जुड़ा है। बुधवार, 11 फरवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात युवक कोचिंग संस्थान में घुस आया और पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद शिक्षा जगत और छात्रों में दहशत फैल गई है। ऑफिस में घुसकर बोला कोचिंग बंद करो, वरना गोली मार दूंगा.

घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के गोपाल मार्केट स्थित संस्थान में हुई। रोज की तरह शैक्षणिक गतिविधियाँ चल रही थीं तभी सफेद शर्ट और गले में गमछा डाले युवक ऑफिस में जबरन घुस आया। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी ने बेहद आक्रामक लहजे में गुरु रहमान पर निशाना साधते हुए कहा कोचिंग बंद कर दो, नहीं तो गोली मार दूंगा। वह लगातार गालियां देता रहा और संस्थान का माहौल दहशत में बदल गया।

जब आरोपी का व्यवहार बेकाबू होने लगा, तो कोचिंग के स्टाफ और कुछ छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे किसी तरह ऑफिस से बाहर किया। लेकिन बाहर निकलने के बाद भी वह युवक चिल्लाता रहा और खुलेआम जान से मारने की धमकी देता रहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कोचिंग में लगे कैमरों ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। फुटेज में आरोपी साफ दिखाई दे रहा है। गुरु रहमान तुरंत पीरबहोर थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

पीरबहोर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. संदिग्ध की पहचान का प्रयास जारी है
आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ हो रही है.

साथ ही, घटना को देखते हुए कोचिंग संस्थान के आसपास सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस घटना से छात्र, अभिभावक और शिक्षकों में काफी आक्रोश है। शहर के कई शिक्षकों ने कहा कि अगर शिक्षा देने वाले ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा |

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article