पटना में गरजेगा विजय सिन्हा का बुलडोजर,24 घंटे में हटेंगे अवैध होर्डिंग और पार्किंग

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एक बार फिर ताबड़तोड़ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। राजधानी में चल रहे अवैध कारोबार पर सख्ती दिखाते हुए उन्होंने बड़ा आदेश जारी किया है। निर्देश साफ है—24 घंटे के भीतर अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई कर उन्हें ध्वस्त किया जाए।

दरअसल, पटना शहर में लंबे समय से अवैध होर्डिंग और पार्किंग का खेल चल रहा था, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा था। अब इस पर लगाम लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और बिना अनुमति चल रही पार्किंग व्यवस्था को तुरंत हटाया जाए।

1092 होर्डिंग की पहचान

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सरकारी समीक्षा में पटना शहर में कुल 1092 होर्डिंग चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 243 होर्डिंग वैध और सरकारी अनुमति प्राप्त पाए गए हैं, जबकि 849 होर्डिंग अवैध घोषित किए गए हैं। इन्हीं 849 अवैध होर्डिंगों को 24 घंटे के भीतर हटाने का आदेश जारी किया गया है।

संयुक्त अभियान की तैयारी

इस कार्रवाई के लिए नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त इलाकों से शुरुआत की जाएगी।

पार्किंग माफिया पर भी शिकंजा

सिर्फ होर्डिंग ही नहीं, बल्कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर चल रही अवैध पार्किंग वसूली पर भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। बिना अनुमति पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।

व्यवस्था की होगी व्यापक समीक्षा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में होर्डिंग और पार्किंग की पूरी व्यवस्था पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संचालित की जाएगी। इसके लिए समग्र समीक्षा की जाएगी ताकि राजस्व नुकसान पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

उपमुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि 24 घंटे के भीतर राजधानी में अवैध ढांचों पर कितनी प्रभावी कार्रवाई हो पाती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article