परीक्षा से पहले छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या ,पुलिस जांच में जुटी

Neha Nanhe

NEWS PR डेस्क : समस्तीपुर के रोसड़ा में इंटर की छात्रा सुलोचना कुमारी का शव उसके कमरे में दुपट्टे से लटका पाया गया। छात्रा इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए रोसड़ा में ठहरी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या माना है और परिजनों के आवेदन पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

जिले के रोसड़ा थाना के वार्ड 5 जरही मोहल्ले में सोमवार को एक इंटर की छात्रा का शव उसके कमरे में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला। मृतका की पहचान खगड़िया जिले के चोटा थाना के मलपा गांव के संजय पटेल की पुत्री सुलोचना कुमारी के रूप में हुई।

बताया गया कि वह इंटरमीडिएट का परीक्षा देने रोसड़ा में रह रही थी। सुबह लोगों ने उसका शव उसके कमरे में एक दुपट्टा के सहारे लटका देखा। सूचना पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। बताया गया कि वह इंटरमीडिएट की परीक्षा देने को लेकर मोहल्ले में बंद पड़े एक निजी स्कूल के भवन में किराया पर रह रही थी।

सुलोचना के माता-पिता दिल्ली में रहते है। वह मौसा-मौसी के साथ यहां परीक्षा देने को पहुंची थी। घटना की सूचना पर उक्त स्वजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा। पुलिस स्वजनों के आवेदन पर आगे की कर्रवाई करेगी।

Share This Article