News PR Live
आवाज जनता की

इंजीनियर के ठिकानों पर SVU का रेड, राजगीर और देवघर में छापेमारी,भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क।  बड़ी खबर राजगीर स्थित बिहार पुलिस भवन निगम से सामने आ रही है। जहां कार्यरत कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के ठिकानों पर SVU की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। इस दौरान उनके ठिकाने से जांच टीम ने लाखों के गहने सहित संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया गया कि बिहार सरकार की विशेष सतर्कता इकाई ने 17 फरवरी 2022 को राजगीर में पुलिस भवन निगम में पदस्थापित कार्यपालन इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया। जिसके बाद दो ठिकानों पर जांच चल रही है। विशेष न्यायाधीश विजिलेंस पटना की अदालत द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर आज राजगीर और देवघर स्थित उनके परिसरों में एक साथ छापेमारी चल रही है।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.