News PR Live
आवाज जनता की

रास्ते के विवाद को लेकर दो सहोदर भाइयों के बीच चली तलवार, आठ घायल, एक गंभीर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के गंगा बीघा गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर श्यामनंदन ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताते चलें कि मुंद्रिका यादव और दिनेश यादव दोनों अपने सहोदर भाई हैं और रास्ते को लेकर दोनों के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह मुंद्रिक ने अपने भाई दिनेश के परिवार को उस रास्ते से गुजरने के लिए रोक दिया। जिसके बाद कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते लाठी डंडा चलना चल गया। मामला तलवारबाजी तक पहुंच गया और गली रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से कई लोग लहुलूहान हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.