शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी करने जा रही पुलिस की गस्ती गाड़ी पर अपराधियों ने किया फायरिंग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपूर नाथनगर थाना पुलिस की गस्ती गाड़ी पर अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी.मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी करने जा रही थी उस वक्त यह घटना घटी.

वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधियों को धर दबोचा वहीं दो अन्य अपराधी 1 देशी कट्टा और एक फायर की हुई गोली फेंक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे पकड़ाए युवक की पुलिस के द्वारा तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा और फायर किया एक गोली का खोखा मिला. पुलिस ने इस करवाई में एक मोटरसाइकल भी बरामद किया.पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाईदासपुर गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में किया है.वहीं पुलिस ने फरार अपराधियों की पहचान गोसाईंदासपुर निवासी ललन यादव और बंटी यादव के रूप में किया है।पुलिस ने उक्त तीनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article