T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई, कहा-देश के लिए गर्व का क्षण

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना। भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन की सराहना करते हुए कहा कि उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो बिहार के लिए भी गौरव की बात है।

नीतीश कुमार ने विश्वास जताया कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करती रहेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Share This Article