स्वदेशी हथियारों का दीवाना हुआ दुनिया,भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में 38424 करोड़ के बेचे स्वदेशी हथियार
NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली, 2 अप्रैल। भारत ने रक्षा निर्यात के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का रक्षा निर्यात बढ़कर 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है। यह पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 23,622 करोड़ रुपये की तुलना में 14,802 करोड़ रुपये यानी 62.66 प्रतिशत की भारी वृद्धि को दर्शाता है।