बिहार में 10 अप्रैल के बाद नई सरकार का गठन! मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा संकेत
NEWS PR डेस्क: पटना/मुजफ्फरपुर, 01 मार्च। बिहार की राजनीति में एक बड़ा संकेत सामने आया है। राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया है कि 10 अप्रैल के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हो जाएगा। उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।