मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाएगा ऑक्सफोर्ड से समझौता, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
NEWS PR डेस्क: पटना, 8 जुलाई। बिहार की प्राचीन ज्ञान परंपरा और मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि मिथिला संस्कृत शोध संस्थान, दरभंगा और ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसायटी (Oxford Sanskrit Text Society) के बीच प्रस्तावित संस्थागत सहयोग (एमओयू) बिहार के लिए ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। इससे हजारों दुर्लभ संस्कृत पांडुलिपियों के वैज्ञानिक सूचीकरण, डिजिटलीकरण, संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं प्रकाशन का मार्ग प्रशस्त होगा।