प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकन
NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली,02 जुलाई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्रालय ने देशभर के योग्य बच्चों, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। सभी नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।