70वीं बीपीएससी में अररिया की बेटी वर्षा मिश्रा ने लहराया परचम, बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी
NEWS PR डेस्क: अररिया/फारबिसगंज, 21 जून। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के परिणाम में अररिया जिले की बेटी वर्षा मिश्रा ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। वर्षा का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।