चिराग के पांव रुकते ही मांझी ने अड़ाई रुकावट, कुशवाहा की निगाहें खेल पर टिकी
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के आगामी चुनाव ने NDA गठबंधन के अंदर राजनीति की गर्मी बढ़ा दी है। जीतनराम मांझी ने नेतृत्व को पहले किए गए ‘एक राज्यसभा सीट’ के वादे की याद दिलाते हुए अपनी दावेदारी जोरशोर से पेश कर दी है। वहीं, उपेन्द्र कुशवाहा की नजरें भी अब दिल्ली में होने वाले अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जिससे गठबंधन में हल्की-हल्की खींचतान देखने को मिल रही है।