बिहार की दो ऐतिहासिक परियोजनाओं को राष्ट्रीय सम्मान, बापू टावर और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय को मिला CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026
NEWS PR डेस्क: पटना/नई दिल्ली: बिहार के बुनियादी ढांचा विकास और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। राज्य के भवन निर्माण विभाग द्वारा विकसित दो प्रमुख परियोजनाएं—पटना स्थित बापू टावर और वैशाली का बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप-को प्रतिष्ठित 17वें CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।