नहर किनारे मिला 6 साल की बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरैंचा गांव के अनुसूचित जाति टोला में बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित नहर से एक छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया।