गया में 11-12 जुलाई को होगा बिहार विधान सभा का प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन; अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विधायकों से की अपील
NEWS PR डेस्क: पटना, 09 जुलाई। बिहार विधान सभा के सभी सदस्यों के लिए 11 और 12 जुलाई 2026 को गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) परिसर में दो दिवसीय ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बिहार विधान सभा सचिवालय, प्राईड (लोकसभा) और बिपार्ड (बिहार सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सभी विधायकों से कार्यक्रम में निर्धारित समय पर शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।