भागलपुर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस , श्रेयसी सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 06 अप्रैल। बिहार के भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस रविवार को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।