दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान रहा केंद्र
NEWS PR डेस्क: शुक्रवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 5.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है, लेकिन इसके झटके भारत और पाकिस्तान तक महसूस किए गए।