नवादा में दर्दनाक हादसा: विधायक विभा देवी के पुत्र अखिलेश कुमार का निधन, पूरे इलाके में शोक की लहर
NEWS PR डेस्क: बिहार के नवादा जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर सामने आई है, जिसने राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही हलकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जदयू की नवादा विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार का सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया।