बिहार में एथनॉल संकट: कम एलोकेशन के कारण प्लांट बंद, 10,000 से अधिक रोजगार पर खतरा
बिहार का एथनॉल उद्योग इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहा है। कम एलोकेशन और घटती खरीद के कारण राज्य के कई एथनॉल प्लांट बंद होने की कगार पर हैं। इसका सीधा असर रोजगार और किसानों की आय पर पड़ रहा है।