समृद्धि यात्रा: CM नीतीश का अरवल को बड़ा तोहफा, 153 करोड़ की 272 योजनाओं की सौगात
NEWS PR डेस्क पटना/अरवल, 23 मार्च 2026। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान अरवल जिले को बड़ी सौगात देते हुए 153 करोड़ रुपये की 272 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 90 करोड़ रुपये की लागत से 250 योजनाओं का उद्घाटन और 63 करोड़ रुपये की 22 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।