पटना जू में गाइड टूर की शुरुआत, पहले दिन 700 पर्यटकों ने लिया नया अनुभव
NEWS PR डेस्क: पटना, 1 अप्रैल। राजधानी स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में बुधवार से गाइड टूर की सुविधा शुरू हो गई है। पहले दिन लगभग 700 लोगों ने गाइड के साथ ई वाहन पर जू भ्रमण किया और वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।