हॉलमार्क और जीएसटी जांच कर ही खरीदें आभूषण, बिना प्रमाण के बिक्री अपराध: सर्राफा संघ
आभूषण खरीदने वालों के हित में पाटलिपुत्र सर्राफा व्यापारी संघ ने महत्वपूर्ण अपील जारी की है। संघ के सदस्यों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सोना या चांदी के आभूषण खरीदते समय हॉलमार्क की पहचान किए बिना किसी भी तरह की खरीदारी न करें। हॉलमार्क आभूषण की शुद्धता और गुणवत्ता की सरकारी गारंटी होती है, जिससे ग्राहकों को ठगी से बचाया जा सकता है।