भारतीय नौसेना को मिलेगी नई ताकत: 3 अप्रैल को कमीशन होगा स्टील्थ युद्धपोत ‘तारागिरी’
NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली/विशाखापत्तनम, 21 मार्च: भारतीय नौसेना अपनी समुद्री शक्ति को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। देश का अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत तारागिरी (F41) आगामी 3 अप्रैल 2026 को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया जाएगा। यह समारोह विशाखापत्तनम में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।