पश्चिम बंगाल से बिहार आया CNG ऑटो, तलाशी में पुलिस ने खोला तहखाने का राज
कटिहार नए साल के मौके पर शराब पार्टी के लिए शराबबंदी वाले बिहार में तस्कर बंगाल से शराब लाने के लिए नई-नई तकनीक आजमा रहे हैं, लेकिन पुलिस शातिर शराब तस्करों की तरकीब को कामयाब होने नहीं दे रही है। मामला कटिहार जिले का है, जहां कटिहार पुलिस की मुस्तैदी ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। ताजा मामले में पुलिस ने एक सीएनजी (CNG) ऑटो को पकड़ा है, जिसमें बेहद शातिर तरीके से सीक्रेट तहखाना बनाकर शराब छिपाकर लाई जा रही थी।