RJD के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का भावुक संदेश, बोले- गरीबों, वंचितों और सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी
पटना, 5 जुलाई 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार की जनता के नाम संदेश जारी किया। उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजद की स्थापना गरीबों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई के लिए हुई थी और यह संघर्ष आज भी जारी है।