NEET परीक्षा रद्द होने पर मुकेश सहनी का हमला, बोले-सरकार और NTA पूरी तरह विफल
NEWS PR डेस्क: पटना, 12 मई। नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार और परीक्षा एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।