बिहार में सड़क निर्माण ठेकेदारों के लिए बनेगी नई नियमावली, पारदर्शिता और जिम्मेदारी बढ़ाने का लक्ष्य
NEWS PR डेस्क: बिहार में सड़क निर्माण ठेकेदारों के लिए नियम बदलने की तैयारी है। पथ निर्माण विभाग “बिहार संवेदक निबंधन नियमावली 2026” को लागू करने की योजना बना रहा है, जो 2007 की पुरानी नियमावली की जगह लेगी। नई नियमावली का उद्देश्य ठेकेदारों के पंजीकरण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।