अब पटना में पैदल चलने वाले यात्रियों को राहत, बटन दबाते ही रुकेंगी गाड़ियां
पटना नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 2914 करोड़ रुपये का एक आधुनिक और तकनीक-आधारित बजट प्रस्तुत किया है, जिसका उद्देश्य शहर को स्मार्ट सिटी की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ाना है। यह बजट मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में पेश किया गया, जबकि नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने इसकी मुख्य योजनाओं की जानकारी दी।