आरजेडी विधायक के बयान से गरमाई राजनीति: रामविलास पासवान पर टिप्पणी बनी बवाल की वजह, जानें पूरा मामला
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में एक शब्द को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत की एक टिप्पणी ने सदन से लेकर सड़क तक सियासी माहौल गरमा दिया है। मामला दिवंगत नेता और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान से जुड़ा है, जिस पर अब दलित सम्मान और राजनीतिक मर्यादा की बहस छिड़ गई है।