हल्की टक्कर पर बवाल: बिहार में एडीएम के बाद अब बीडीओ पर थप्पड़ मारने का आरोप, वीडियो वायरल
बिहार के वैशाली जिले के महनार से एक शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आया है। यहां तैनात बीडीओ की सरकारी गाड़ी और एक युवक की कार के बीच मामूली टक्कर हो गई, जिसके बाद अधिकारी ने सड़क पर ही युवक को पीटना शुरू कर दिया। घटना में युवक हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर मदद मांगते रहे, लेकिन बीडीओ ने उन्हें रोकने की बजाय मारपीट जारी रखी।