AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा उपेक्षा की शिकार, बदहाल हालात ने प्रशासन पर उठाए सवाल

देश की आज़ादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ने वाले अमर शहीद भगत सिंह का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। लेकिन राजधानी पटना से सामने आई एक तस्वीर ने व्यवस्था और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह तस्वीर पटना के गांधी मैदान स्थित करगिल चौक के पास बने भगत सिंह चौक की है, जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तो स्थापित है, लेकिन जिस परिसर में यह प्रतिमा लगी है उसकी हालत बेहद बदहाल है। टूटी-फूटी बाउंड्री, चारों ओर बिखरी शराब की खाली बोतलें और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा—ये दृश्य न्यूज पीआर के कैमरे में कैद हुए हैं, जो किसी को भी झकझोर कर रख देने वाले हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More