बिहार: बाराती में तमंचा डांस, DJ की धुन पर हाथों में बंदूक लेकर थिरक रहा युवक, वीडियो VIRAL

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। शादी विवाह के मौके पर तमंचे के साथ डीजे की धुन पर डिस्को करना एक फैशन बन गया है। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में ही डीजे की धुन पर तमंचे के साथ डिस्को का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी   ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में तमंचे पे डिस्को का वीडियो वायरल हो चुका है ।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर इलाके है। जिसमें एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर  बाराती में शामिल महिलाओं के साथ डीजे की धुन पर डांस कर रहा। वीडियो देखने पर यह पता चलता है कि यह वीडियो शादी समारोह का है। जहां बाराती ले जाने के क्रम में डांस के समय का वीडियो प्रतीत होता है।

जिसमें खुद दूल्हा भी महिलाओं के साथ डांस कर रहा था। उसी समय एक युवक द्वारा हाथ में पिस्टल ले महिलाओं के साथ डांस करने लगा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर इलाके में एक युवक की शादी समारोह में बारात जाने के क्रम में यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है।

जो किसी के द्वारा वायरल कर दिया गया। वीडियो में अधिकतर महिलाएं डीजे की धुन पर डांस कर रही। उसी में एक युवक अपने हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रहा। वीडियो वायरल होने के बाद जब स्थानीय पुलिस से इस बात की जानकारी ली गई तो वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article