NEWSPR डेस्क। बिहार चुनाव 2020 का चुनावी परिणाम कल यानी 10 नवंबर को सामने आएगा और चुनावी दिनों के बीच आज बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। तेजस्वी सोमवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं और उन्हें लोगों से उनके जन्मदिन को लेकर खूब बधाइयां भी मिल रही हैं. बिहार के इस युवा राजनेता का जन्मदिन उनकी पार्टी के नेता से लेकर परिवार तक के लोग मना रहे हैं।
आपको बता दे की अपने जन्मदिन के अवसर पर तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के साथ आधी रात में अपना जन्मदिन केक काट कर मनाया। इसी उपलब्धि में उनकी छोटी बेहेन रोहिणी ने भी ट्वीटर पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। रोहिणी ने अपने ट्वीट में लिखा- बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनायें। उन्होंने आगे लिखा की हम इतनी दूर हैं..फिर भी एक है..भाई बहन की प्रीत का..ये बंधन का एहसास है..जनता का भी ख्याल रखना..हर बहना का भाई..यूंही बन कर तू रहना।
इसके अलावा और लोगों ने भी तेजस्वी को बधाइयां दी। तेजस्वी के समर्थकों ने भी उनका 31वां जन्मदिन केक काट कर मनाया और जन्मदिन का केक एक दूसरे को खिलाया। आरजेडी नेता केदार समेत आरजेडी के अन्य कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है। बिहार के विधानसभा चुनाव में इस बार एग्जिट पोल के आधार पर तेजस्वी यादव को सीएम पद का प्रबल दावेदार बताया गया है। हालांकि,10 नवंबर को ही बिहार विधानसभा की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी और पता चल पायेगा की उनके जन्मदिन के तोहफे में क्या उन्हें बिहार की राजगद्दी मिलेगी या नहीं।