तेजस्वी यादव ने नवनिर्वाचित MLC को दी बधाई, बताया परिषद में प्रतिपक्ष की भूमिका कैसे निभाएं

Patna Desk

 

NEWSPR डेस्क। राबड़ी आवास में नवनिर्वाचित MLC को फुलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र भेंट कर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्मानित किया। इस दौरान विधान पार्षद यथा रामचन्द्र पूर्वे, सुनील कुमार सिंह, और रामबलीवंसी मौजूद रहे। बाद में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राजद के विधानपार्षदों के साथ बैठक भी की और उन्हें विधान परिषद में प्रतिपक्ष की भूमिका कैसे निभानी है इसके लिये आवश्यक मार्ग दर्शन भी दिया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में राजद विधायक और विधान पार्षदों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें जनता की आवाज़ को सदन में उठाना है। उन्हें सामाजिक न्याय दिलाना है। राजद के विधायक एवं विधान पार्षद अपने को जनता के बीच रखें। उनसे अपनी घनिष्टता को बढ़ाएं। अभिवंचित, दबाए, सताए लोगों तक पहुंचे। उनकी समस्याओं को सुने और उसका समाधान निकालें। समाज को नफरत की ज़हर में घोलने वालों की मंशा को नाकाम करें। सामाजिक सद्भाव को हरतरफ बनाये रखें।

Share This Article