पटना में तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: CRJD भंग, SSAI का गठन; बोले-‘बिहार की सरकार गुजरात से चलेगी’

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 13 अप्रैल। बिहार की राजनीति के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के छात्र संगठन CRJD को भंग करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने नए छात्र संगठन SSAI (सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के गठन का ऐलान किया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि SSAI के माध्यम से देशभर के विश्वविद्यालयों में छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाएगा।

NDA सरकार पर तीखा प्रहार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “अब बिहार की सरकार गुजरात से चलेगी,” और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर तंज कसते हुए कहा कि “कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इसे लेकर सभी के मन में लड्डू फूट रहे हैं।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “जाते-जाते बिहार का खजाना खाली कर दिया गया है।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 20 वर्षों के शासन के बावजूद बिहार आज भी देश के सबसे गरीब राज्यों में शामिल है।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और NDA ने बिहार को विकास की बजाय पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की स्थिति चिंताजनक है और इसे नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

JDU पर भी साधा निशाना

उन्होंने जेडीयू पर भी हमला बोलते हुए कहा कि “अब JDU, JDU नहीं रही, बल्कि भाजपा का एक प्रकोष्ठ बन चुकी है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने और व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीतिक फैसले लिए जा रहे हैं।

लालू यादव मामले पर संयमित प्रतिक्रिया

वहीं, “लैंड फॉर जॉब” मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लालू प्रसाद यादव की याचिका खारिज किए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि न्यायालय के फैसले पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है।

छात्र राजनीति में नए दौर की शुरुआत

CRJD को भंग कर SSAI के गठन को RJD की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी छात्र राजनीति में नए ढंग से अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article